बकरी पालन से कैसे कमायें : पूरी जानकारी (Goat farming in Hindi) नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका "Bana Agro Farm" में बकरी पालन कम लागत और सामान्य रख-रखाव में बकरी पालन व्यवसाय गरीब किसानों और खेती करने वाले मजदूरों के लिए आय का एक अच्छा साधन बनता जा रहा है। राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में यह बकरियां बतौर एटीएम ATM के रूप में उनकी मदद करती है, लेकिन अभी भी जानकारी के अभाव में किसान उससे ज्यादा लाभ नहीं कमा पा रहे हैं। Cirg के वैज्ञानिकों का मानना है कि " बकरी पालन व्यवसाय से किसानों की आय दोगुनी से तिगुनी की जा सकती है अगर किसान बकरी पालन को वैज्ञानिक तरीके से करें। बकरी पालन शुरू कर रहे तो उच्च नस्ल की बकरियों का चयन करें। स्टॉल फीडिंग के लिए बरबरी बकरी पालें और अगर चराई के लिए रखना है तो सिरोही बकरी का चयन करें। अगर किसान बकरी पालन शुरू कर रहे हैं तो प्रशिक्षण जरूर लें ताकि पशुपालकों को पूरी जानकारी रहे और घाटा न हो।" बकरी पालन व्यवसाय से ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कैसे हो इसके बारे में वैज्ञानिकों ने कहा कि "अगर बकरियों क...